पीलीभीत, अप्रैल 23 -- पीलीभीत। रिफाइनरियों से आने वाला तारकोल इस कदर महंगा हो गया है कि विकास कार्यों पर असर है। कहा जा रहा है कि नए और पुराने दोनों तरह के काम पर असर है। हालांकि अधिकारियों का दावा है काम चल रहे हैं। पर हकीकत यह है कि ठेकेदार यूनियन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने कोलतर के दामों में जबरदस्त इजाफा होने से काम करने में अभी हिचक दिखाई गई है। यही वजह है कि जिले में भी नए काम मंजूरी के बाद भी शुरू नहीं हो सके हैं। ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता के लिए किए जा रहे तमाम प्रयासों के बीच इसका असर विकास कार्यों पर होने लगा है। नए काम तो छोड़िए अभी तक चल रहे काम पर असर है। पिछले दिनों औद्योगिक कॉरीडोर पर काम रुक चुका है। अब अन्य छोटे छोटे काम पर भी असर है। यहां ठेकेदार संघ से जुड़े पदाधिकारियों का दावा है कि जब टेंडर लिया था तब कोलत...