महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सिसवा ब्लॉक के चनकौली गांव के लोग गांव में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाकर लामबंद हो गए हैं। अनियमितता व सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिये। साथ ही प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।डीएम को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग किया गया है। फर्जी भुगतान किया गया है। इस मामले में पहले ही डीएम द्वारा जांच के आदेश दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक जांच पूरी कर उसकी आख्या सार्वजनिक नहीं की गई है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के कुछ भुगतान मनचाही फर्म के नाम पर कराया गया है। यदि इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई और अनियमितताएं उजागर हो सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.