मैनपुरी, मई 27 -- क्षेत्र का ग्राम मलपुर आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। गांव में सड़क निर्माण न होने और लंबे समय से बने जलभराव के कारण ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है और जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़क पिछले कई वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ी हुई है। गांव में जल निकासी के लिए नाली न होने के कारण पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। इस वजह से राहगीरों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोजमर्रा के कार्यों के लिए लोगों को इसी गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। जलभराव के कारण कई बार बाइक और साइकिल सवार फिसलकर चो...