जौनपुर, जनवरी 20 -- जौनपुर, संवाददाता। काशी के मणिकर्णिका घाट पर हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों, प्राचीन मंदिरों तथा माता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकालते हुए नारेबाजी की और जिलाधिकारी कार्यालय के पास धरना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॅा. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा और संघ हिंदुत्व के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के इशारे पर काशी की प्राचीन धरोहरों, मंदिरों और अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को तोड़कर भाजपा सरकार ने सनातन धर्म और काशी की आस्थाओं का अपमान किया है। विकास के नाम पर ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों को नष्ट करना आस्था के साथ खिलवाड़ है। पूंजीपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.