संभल, जून 19 -- संभल, संवाददाता। विकासखंड पंवासा की ग्राम पंचायत सेजना में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से मुख्य रास्तों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। कीचड़ भरे रास्तों से होकर ग्रामीणों को मजबूरी में गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी जगह-जगह जमा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गंदगी और जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- नगला हरिकरना के ग्रामीण समस्याओं से परेशान ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जल निकासी की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना ह...