नैनीताल, अप्रैल 10 -- फोटो विकास के दम पर 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय: भट्टपत्रकार वार्ता ::- अधिवक्ताओं को बताया लोकतंत्र का स्तंभ, मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का आश्वासन- जमरानी बांध से लेकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक, विकास कार्यों का रखा विस्तृत रिपोर्ट कार्डनैनीताल, संवाददाता। नैनीताल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने विकास कार्यों और आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भाजपा 2027 में सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगी।अधिवक्ताओं की भूमिका को लोकतंत्र का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि वकील न केवल कानून के ज्ञाता होते हैं, बल्कि समाज में न्याय सुनिश्चित करने...