कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- नगर पंचायत चरवा के अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह के स्थानांतरण पर गुरुवार को नगर पंचायत परिसर में भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने नम आंखों से उन्हें विदा करते हुए उनके कार्यकाल को याद किया। चेयरमैन जगनारायण ने कहा कि ईओ सुभाष सिंह ने अपने कार्यकाल में नगर के समग्र विकास को नई दिशा दी। स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही उन्होंने तालाब सौंदर्यीकरण, अंत्येष्टि स्थल निर्माण, 100 से अधिक सड़कों और नालियों का निर्माण, पार्कों एवं ओपन जिम की स्थापना जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य कराए। वंदन योजना के तहत राम विश्राम स्थल व रामजूठा सरोवर का विकास, आकांक्षी नगर योजना, नगरोदय योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना और जल निकासी परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनके कार्यका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.