गंगापार, जनवरी 24 -- राणा कप क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3, सिसई सिपाह का फाइनल मुकाबला शनिवार को रुखसाद इलेवन रामपुर बजहा और बन्नू इलेवन मानी उमरपुर के बीच खेला गया। फाइनल मैच में जोरदार प्रदर्शन के बल पर बन्नू इलेवन ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। रामपुर बजहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बन्नू इलेवन की टीम ने विकास यादव की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 9 ओवर 3 गेंद में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विकास यादव ने नाबाद 87 रनों की बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जबकि उन्हें टूर्नामेंट का बेस्ट बैटर भी चुना गया। रामपुर इलेवन के आरिफ रबाडा को बेस्ट बॉलर और सद्दाम को मैन ऑफ द सीरीज साइकिल का पुरस्कार मिल...