गंगापार, फरवरी 24 -- गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। गौहनिया बाजार इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। पहले से निर्मित रोड के उपर डामरीकरण की जो परत चढाई गई थी, वह बारिश के बाद अब उड़कर गड्डों में तब्दील हो चुकी है। बाजार के इस मार्ग से गुजरना अब हर किसी को चुनौती से कम नहीं है, जिससे स्थानीय दुकानदार और नागरिक दोनों ही त्रस्त हैं। इस उखड़े हुए मार्ग पर वाहनों की आवाजाही से पूरे दिन दूर उड़ती रहती है। स्थिति इतनी विकट है कि आसपास के लोगों को सांस लेना मुश्किल सा हो गया है। लोगों का कहना है कि धूल के कारण स्थानीय रह वासियों को सर्दी जुकाम खांसी के संक्रमण बढ़ रहे हैं। वहीं बाजार की इस सड़क पर बने गड्ढे दो पहिया वाहनों चालकों के लिए कमर तोड़ साबित हो रहे हैं। इस बारे में राहगीरों का कहना है कि गौहनिया बाजार में आना मतलब अपनी सेहत और वाहन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.