प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने सोमवार को कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई की। वहीं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा की। विधायक मोना ने कहा कि रामपुरखास में विकास और भाईचारे के वातावरण को सदैव मजबूत बनाया रखा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान के तहत पार्टी की नीतियों के साथ-साथ क्षेत्र में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में संचालित हो रही विकास योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं। वहीं उन्होंने कैम्प कार्यालय पर आए क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। क्षेत्रीय दौरे में उन्होंने कई स्थानों पर हाल ही में हुई आकस्मिक मौंतो पर ...