कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- कड़ा विकास खंड की ग्राम पंचायत खाचकीमई व बारा हवेली खालसा का चयन मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए हो गया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले की 451 ग्राम पंचायतों में खाचकीमई ने पहला स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना अंतर्गत 35 लाख रुपये की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाएगी। इसी तरह बारा हवेली खालसा का भी चयन 30 लाख प्रोत्साहन राशि के लिए हुआ है। शासन द्वारा जिले की पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाना था। इसके लिए अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों की सूची सभी बलॉकों से डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने भेजवाया था। इसमें खाचकीमई ग्राम पंचायत का चयन हो गया है। इस सफलता के पीछे ग्राम प्रधान संतोष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.