कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में फ्रेंड्स यूनियन ने स्टार क्रिकेट क्लब को 116 रन से हराया। 95 रन की शानदार पारी खेलने वाले विकास को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में फ्रेंड्स यूनियन ने 36.3 ओवर में 256 रन बनाए। टीम की ओर से विकास ने 95 रन, अमित तनेजा ने 34 रन, आयुष माहेश्वरी ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी से अनंत बाजपेयी व कुशल सक्सेना ने तीन-तीन व ऋषभ गुप्ता ने दो विकेट लिया। जवाब में स्टार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 36 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से ऋषभ गुप्ता ने 47 रन, सौमित्र सिंह ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य सिंह ने चार, अविनाश सिंह व अमित तनेजा ने दो-दो विकेट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.