बदायूं, मार्च 25 -- केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के प्रयास से जिलेवासियों की सालों पुरानी मांग पूरी हो गई। बदायूं से दिल्ली के लिए सीधे ट्रेन के संचालन को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय राज्यमंत्री को पत्र जारी कर दिया। इसके साथ ही रेलवे ने समय सारिणी भी जारी कर दी गई। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा सीधे ट्रेन के लिए संसद का सत्र संपन्न होने के बाद अप्रैल के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल ने नवरात्र में बदायूं की जनता के लिए एक बड़ी सौगात में सीधे दिल्ली के लिए ट्रेन देने का काम किया है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा से हुयी दिल्ली में मुलाकात के दौरान सीधे ट्रेन संचाल...