सिद्धार्थ, मार्च 1 -- मिठवल। क्षेत्र के राम मिलन चौरसिया इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि विज्ञान विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। सीवी रमन के श्रमन प्रभाव का उल्लेख करते हुए बताया कि यह खोज राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वह दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व को समझें और नवीन आविष्कारों के माध्यम से समाज के निर्माण में सहायक बनें। बांसी सीओ शुभेन्दु सिंह ने कहा कि आज के युग में वैज्ञानिक शिक्षा समाज सुधार और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिलीप कुमार चौरसिया, जयशंकर प्रसाद, मनोरमा, शिवांगी, नंदिनी, साधना, डिप्टी सीएमओ शेषभान गौतम आदि मौजूद रहें।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.