गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता देश के जलपुरुष कहे जाने वाले रैमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि सनातन विकास या विकास का सनातन मॉडल ही भारत को दोबारा विश्वगुरु बना सकता है। विकास के साथ प्रकृति का भी चिंतन भारत का सनातन विचार है। इस परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश के लिए सुखद स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री विकास के सनातन मॉडल को प्राकृतिक के एकीकरण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। जहां विकास के साथ ही प्रकृति और पर्यावरण को बचाने का प्रतिबद्ध चिंतन भी। डॉ. सिंह मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विकास के साथ पर्यावरणीय चुनौतियां : साझा प्रयास से सतत विकास विषयक संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.