पटना, अप्रैल 14 -- सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मंगलवार को उनके नाम की घोषणा होने के बाद वह पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने बिहार को समृद्ध बनाने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बीएल संतोष और शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया। उन्होंने कहाकि हम शीर्ष नेतृत्व को आश्वस्त करते हैं कि पार्टी की विचारधारा को शीर्ष पर रखते हुए भारत को सबसे आगे रखा जाएगा। उन्होंने बहुत कुछ सिखायाइस दौरान सम्राट चौधरी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने कहाकि नीतीश कुमार जी ने बहुत कुछ सिखाया है। कैसे सरकार चलाई जाती है। कैसे बिहार में सुशासन स्थापित होगा। कैसे बिहार का विकास होगा। बिहार में कैसे लोकतंत्र स्थापि...