सोनभद्र, मार्च 30 -- चोपन। नगर पंचायत चोपन के गौरव नगर निवासी विकास चंद्र पांडेय यूपी पीसीएस में सफलता हासिल की। उनका असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने जनरल में पाचवीं रैंक हासिल की है। विकास चंद्र पांडेय पुत्र अजय कुमार पांडेय वर्तमान में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में राजपत्रित अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले भी वे संघ लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते हुए अब उन्होंने राज्य प्रशासनिक सेवा में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। विकास ने प्रारम्भिक शिक्षा रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन से हासिल की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। आईआईटी बॉम्बे से एमटेक की डिग्री हासिल की। विकास की इस सफलता पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.