सहारनपुर, मार्च 14 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी दरबार पहुंचकर दर्शन किए। शाकंभरी पर्यटन क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाएं तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। अफसरों को निर्देश दिए कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। मुख्यमंत्री दोपहर बाद तीन बजकर 40 मिनट पर नागलमाफी गांव स्थित हेलीपैड पर उतरे और वहां से सीधे सिद्धपीठ क्षेत्र पहुंचे। शाकंभरी परिक्षेत्र में लगभग 100 करोड़ की लागत से चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। जिला पंचायत गेट के पास निर्माणाधीन भवन में अधिकारियों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.