विकास कार्य समय पर पूरे करें, कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं होगा : प्रभारी मंत्री
संभल, जुलाई 7 -- कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को प्रभारी मंत्री एवं सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर की अध्यक्षता में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास योजनाएं तय समय सीमा में पूरी की जाएं और जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और गंगा एक्सप्रेस-वे से संभल के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत फॉगिंग और साफ-सफाई प्रभावी ढंग से कराने, लोक निर्माण विभाग को मानसून में सड़कों को गड्ढामुक्त रखने तथा कृषि विभाग को किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.