रांची, जनवरी 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। रेलवे की ओर से विकास कार्य किए जाएंगे। इसे लेकर रांची रेलमंडल की 17 ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया गया है। इसमें रांची-चोपन एक्सप्रेस सुबह 9.45 बजे के बजाय सुबह 9.50 बजे, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस दोपहर 2.35 बजे के बजाय दोपहर 2.25 बजे और लोहरदगा-रांची पैसेंजर सुबह 7.15 बजे के बजाय सुबह 6.55 बजे रवाना होगा। रांची रेल मंडल की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, रांची-गोड्डा एकसप्रेस दोपहर 3.05 बजे के बजाय दोपहर 2.50 बजे, हटिया-आसनसोल एक्सप्रेस दोपहर 2.55 बजे के बजाय दोपहर 2.45 बजे और हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस रात 10.30 बजे के बजाय रात 10.20 बजे, हटिया-झारसुगुड़ा मेमू दोपहर 1.10 बजे के बजाय दोपहर 1 बजे और रांची-आसनसोल पैसेंजर शाम 6.50 बजे के बजाय शाम 7.15 बजे रवाना होगी। इसके अलावा गोड्डा-रांची एक्सप...