विकास कार्य के कारण कइ्र ट्रेनें रहेंगी रद्द
रांची, जुलाई 1 -- रांची। दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण जुलाई से नवंबर के बीच कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस पांच जुलाई से 19 नवंबर तक निर्धारित विभिन्न तिथियों में कुल 40 फेरों में रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर नौ जुलाई से 21 नवंबर तक निर्धारित विभिन्न तिथियों में कुल 40 फेरों में रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर 10 जुलाई से 22 नवंबर तक निर्धारित विभिन्न तिथियों में कुल 40 फेरों में रद्द रहेगी। यह भी पढ़ें- 16 एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.