देहरादून, अक्टूबर 8 -- हरिद्वार। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में उत्तराखंड का तेजी से विकास हो रहा है। धामी सरकार के राज में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क और रेल कनेक्टिविटी जैसी हजारों करोड़ रूपये की तमाम केंद्रीय योजनाएं चल रहीं हैं और सभी विकास कार्य धरातल पर भी दिखाई दे रही हैं। आरोप लगाया कि विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करता है लेकिन विपक्ष के जायज सवालों का जवाब दिया जाता है न कि फालतू के सवालों का। उन्होंने दावा किया कि तीसरी बार भी उत्तराखंड में भाजपा की ही सरकार बनेगी। बुधवार को हरिद्वार के शंकर आश्रम स्थित निजी होटल में प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.