हरदोई, मार्च 20 -- मल्लावां। शासन द्वारा नामित पांच सभासदों ने भाजपा विधायक आशीष सिंह आशु से मुलाकात की। शासन द्वारा नामित कराने के लिए उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने सभी नामित सभासदों से नगर पालिका के विकास में सहयोग करने व नगर की समस्याओं को हल कराने, जनता की समस्याओं को हल कराने में अपनी भूमिका तथा शासन की नीतियों को लोगों को तक पहुचाने की बात कही। इस मौके पर नामित सभासद गीता गुप्ता, रामनरेश गौतम, वीरेंद्र मिश्रा बाबा, महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शालू वर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.