मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को नियत समय के भीतर पूर्ण करने का निर्देश जारी किया। चेताया कि कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने पीएम सूर्य पर मुक्त बिजली योजना में जनपद बी ग्रेड में होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए इसमें तत्काल सुधार करते हुए ए ग्रेड में लाने के निर्देश जारी किया। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा किया। यह भी पढ़ें- तीन विद्युत एक्सईएन का वेतन रूका, ...