नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को आजादपुर के गुप्ता मार्केट, आजादपुर चौक, त्रिपोलिया चौक और आसपास के इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली मेट्रो और लोक निर्माण विभाग के चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट तलब की। मुख्यमंत्री ने काम में देरी, अव्यवस्था और खराब स्वच्छता व्यवस्था को देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, गति और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के सभी पहलुओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ, निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता से बिना किसी समझौते के पू...