गाजीपुर, मई 1 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सैदपुर के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन व सभासदों संग बैठक की। सभासदों से क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं और लंबित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.