समस्तीपुर, फरवरी 18 -- उजियारपुर। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 28 की योजनाओं के संचालन में जमीन उपलब्ध कराने में कोताही को लेकर भाकपा माले अंचल कार्यालय पर अनशन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला पार्षद रिंकी कुमारी ने उप विकास आयुक्त समस्तीपुर को दिये आवेदन में कहा है कि उजियारपुर अंचल के महेशपट्टी पंचायत में यात्री शेड एवं सार्वजनिक शौचालय की जमीन उपलब्ध रहने के बाद भी जमीन उपलब्ध कराने में अंचलाधिकारी आनाकानी कर रहे हैं। जिससे योजना के कार्यान्वयन में कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि बेलारी पंचायत के गुदरिया चौक, उच्च विद्यालय चौक एवं पतैली पश्चिमी पंचायत के वार्ड 11 नव सृजित प्राथमिक विद्यालय के समीप जमीन उपलब्ध रहने के बाबजूद मापी करवा कर यात्री शेड के लिए जमीन उपलब्ध कराने में आना कानी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.