गोरखपुर, सितम्बर 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को विकास भवन सभागार में जनपद में विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने जिन परियोजनाओं में कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई, उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क, भवन, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर दिया।

गुणवत्ता से समझौता नहीं उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का सत्यापन सुनिश्चित करें। निर्माण में निर्धारित मानकों एवं तकनी...