मुरादाबाद, नवम्बर 24 -- गोकुलदास कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में महिला सशक्तीकरण पर कविता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका विषय भारतीय महिला कल और आज था। बीए पंचम सेमेस्टर गुलशन जहां ने समकालीन नारी पर स्वरचित कविता का पाठ किया। प्राचार्य प्रो. चारू मेहरोत्रा ने कहा कि भारतीय संविधान महिलाओं को समानता, स्वतंत्रता और सम्मान का पूरा अधिकार देता है। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम भी इसी दिशा में सरकार की वचनबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम में महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों में भागीदारी के विषय में एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इसके बाद महिलाओं के राष्ट्रीय योगदान और उसके कारणों पर विमर्श किया गया। प्रो. अपर्णा जोशी, प्रो. अंचल गुप्ता, डॉ. अपर्णा तिवारी, डॉ. सीमा रानी, डॉ. मोनिका सिंह आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.