विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी
गौरीगंज, मई 23 -- अमेठी। विकास क्षेत्र गौरीगंज सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक में जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राकेश प्रताप सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए कहा कि गौरीगंज की जनता ने उनके परिवार को जो प्यार, स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और मान-सम्मान के लिए वह सदैव संघर्ष करते रहेंगे। विधायक ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल आगामी 26 मई को समाप्त हो रहा है। आगे कार्यकाल बढ़ेगा या प्रशासक नियुक्त होगा, यह भविष्य के गर्भ में है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने गांवों के विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है, इसलिए सम्मान समारोह आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.