भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जनहित की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को मेयर ने आयुक्त से मिलीं। शिष्टाचार बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और वर्तमान में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें गति प्रदान करना था। ​वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। मेयर ने शहर की सड़कों, जल निकासी (ड्रेनेज सिस्टम) और अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं को उन्नत बनाने पर विशेष बल दिया। विभिन्न विकास कार्यों में हो रहे विलंब पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कमिश्नर से आग्रह किया कि सभी संबंधित विभागों को निर्देशित कर कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण कराया जाए। यह भी पढ़ें- लंबित योजनाओं को तत्काल पूरा करें: उप...