वाराणसी, अप्रैल 10 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के चेयरमैन विपिन कुमार ने शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ नागर विमानन मंत्रालय के सचिव एसके सिन्हा भी रहे। चेयरमैन ने विकास कार्यों का जायजा लिया। यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। चेताया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन एप्रन, रनवे विस्तार तथा मल्टीलेवल कार पार्किंग का बारीकी से निरीक्षण किया। कहा कि परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर और तय मानकों के अनुरूप पूरी की जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...