विकास कार्यों में ढिलाई नहीं चलेगी, तय समय पर पूरी हों सभी परियोजनाएं : डीएम
कटिहार, जुलाई 14 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को समय पर पूरा कराने और लंबित परियोजनाओं की बाधाएं दूर करने को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में भू-अर्जन, सड़क, रेल, राष्ट्रीय राजमार्ग, बिजली, सिंचाई, पंचायत सरकार भवन, मदरसा सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परियोजना में लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी भूमि विवाद या स्थानीय बाधाएं हैं, उन्हें आपसी समन्वय से तत्काल दूर कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराया जाए। यह भी पढ़ें- Madhubani News: लंबित विकास योजनाओं में तेजी लाने के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.