छपरा, जनवरी 28 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को सघन निरीक्षण किया। इस क्रम में छपरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित सरकारी भूमियों का स्थलीय जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, उप समाहर्ता भूमि सुधार सदर तथा अंचलाधिकारी सदर भी मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने प्रस्तावित वेंडिंग जोन की भूमि, उद्योग भवन के सामने स्थित भूमि, राजेंद्र स्टेडियम के आसपास की भूमि, गंडक कॉलोनी अवस्थित भूमि तथा बस स्टैंड परिसर में स्थित छपरा संग्रहालय के आसपास की भूमि का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित स्थलों की वर्तमान स्थिति, उपयोगिता और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.