औरैया, जून 11 -- औरैया, संवाददाता। कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की गुणवत्ता तय करने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के डीएम ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जिला कृषि अधिकारी और एआर कोऑपरेटिव को सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को नहरों का संचालन रोस्टर के अनुसार कराने तथा रोस्टर की जानकारी ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने तालाबों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, ड्रेनों की सफाई कराने तथा ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री बढ़ाने के निर्देश भी दिए। बैठक म...