धनबाद, जून 27 -- अलकडीहा, प्रतनिधि। धनबाद के सांसद ढुलू महतो शुक्रवार को कुइंया बस्ती और आमटाल दुर्गा मंदिर पहुंचे। सांसद ने कुइंया बस्ती में सरस्वती माता मंदिर का शिलान्यास किया। वहीं आमटाल दुर्गा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

ग्रामीणों के साथ संवाद कुइंया बस्ती में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि क्षेत्र के रुके हुए विकास को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने यहां तालाब का जीर्णोद्धार अधूरा होने की शिकायत की। इस पर सांसद ने कहा कि वे बीसीसीएल के सीएमडी से बात करेंगे। उन्होंने गांव की समस्याओं को चुनौती के रूप में लेने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि विकास कार्य कराने वाले संवेदक गुंडागर्दी न करें।

आमटाल दुर्गा मंदिर में भाषण आमटाल दुर्गा मंदिर में उन्होंने कहा कि धनबाद में एट लेन और फ्लाई ओवर का काम शुरू ...