उरई, फरवरी 6 -- कदौरा। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को ब्लॉक कदौरा का निरीक्षण कर शौचालय, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विभिन्न मदों में करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च न होने पर अवशेष धनराशि को विकास कार्यों में खर्च करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि राज्य वित्त आयोग एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत लगभग 3 करोड़ 35 लाख रुपये तथा पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत एक करोड़ 67 लाख रुपये की धनराशि अवशेष है। इसके अलावा बुंदेलखंड विकास निधि के तहत 9 लाख 50 हजार रुपये भी खाते में पड़े हैं। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि इन धनराशि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर जनहितकारी विकास कार्यों में किया जाए। डीएम ने मनरेगा सहित अन्य लंबित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी अधूरे कार्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.