विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं- मंत्री
कन्नौज, फरवरी 27 -- कन्नौज,संवाददाता। ठठिया क्षेत्र के जनखत गांव में विधायक निधि से संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री और कन्नौज सदर विधायक असीम अरुण ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने सबसे पहले जनक दरबार परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल और हाईमास्ट लाइट के कार्य का जायजा लिया। लगभग 24 लाख रुपये की लागत से हो रहे इस कार्य के पूरा होने पर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा रात्रि में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके बाद मंत्री ने दंगल स्थल पर बन रहे चबूतरे, प्रकाश व्यवस्था और दर्शकों के बैठन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.