विकास कार्यों में आर्किटेक्ट, इंजीनियरों की दी जाएगी प्राथमिकता
गोरखपुर, जून 5 -- गोरखपुर। गोरखपुर मंडल के उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने पत्र जारी कर कहा है कि कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में अब इनपैनल्ड आर्किटेक्ट और कंसल्टिंग इंजीनियरों को प्राथमिकता दी जाएगाी। उन्होंने सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी किया है कि ग्राम पंचायतों में होने वाले सभी कार्यों का प्राक्कलन और एमबी (मेजरमेंट बुक) प्राथमिकता के आधार पर नामित आर्किटेक्ट अथवा कंसल्टिंग इंजीनियर से ही कराया जाए।। शासनादेश के अनुसार कार्यों की अधिकता होने पर जिलाधिकारी के अनुमति से अन्य विभागों के अवर या सहायक अभियंताओं की सेवा ली जा सकेगी। साथ ही इम्पैनल्ड इंजीनियरों का भुगतान समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- यूपी में नक्शा पास कराने के नियम बदलेंगे, योगी सरकार जिला पंचायतों के लिए कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.