मऊ, मई 19 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के सियाबस्ती गांव के राजस्व ग्राम घुरहाबर में रास्तों एवं विकास कार्यों में अनियमितता तथा भुगतान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से गांव का विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है और ग्राम प्रधान द्वारा कोई भी कार्य सही ढंग से नहीं कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर बिना कार्य कराए ही भुगतान कर दिया गया है, जबकि गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे ग्रामीणों, गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण गांव में आपात स्थिति के दौरान एंबुलेंस भी समय से नहीं पहुंच पाती है। प्रदर्शन कर रहे ...