विकास कार्यों में अनियमितताओं पर शिकंजा कसा
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कमालगंज के नसरतपुर गांव में विकास कार्यो की जांच में कई प्रकार की खामियां सामने आयी हैं। खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्र ने बताया कि जो शिकायत हुयी थी उसकी बिंदुवार जांच की गयी। इसमें कुछ कार्य मौके पर नहीं पाये गये। उन्होने बताया कि अभिलेखों की गहनता से पड़ताल की गयी। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। बता दें कि गांव के ही लोगों ने विकास कार्यो में गड़बड़ी के आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की थी। यह भी पढ़ें- गदनापुर काजी में विकास कार्यों की जांच पूरी, डीपीआरओ ने डीएम को भेजी रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.