पटना, अगस्त 1 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। वे शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा ग्रामीण कार्य विभाग की लंबित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग की लंबित योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में किसी प्रकार की प्रशासनिक अथवा तकनीकी बाधाएं हैं, उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करते हुए कार्य में तेजी लाई जाए। यह भी पढ़ें- हाईवे परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने के ...