गुड़गांव, दिसम्बर 18 -- गुरुग्राम। विकास कार्यों में अनदेखी पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) का एक महीने का वेतन काटा है। आगे लापरवाही करने पर सख्त विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। जीएमडीए की तरफ से एमजी रोड पर साइकिल ट्रैक और फुटपाथ का निर्माण करवाया जा रहा है। इस रोड पर मुख्य सड़क और सर्विस रोड का निर्माण होना है। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा के निरीक्षण में इस रोड की देखरेख में कमियां मिलीं। उनके आदेश पर कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा ने कनिष्ठ अभियंता राजहंस का एक महीने का वेतन काट दिया है। मुख्य लेखाकार अधिकारी को इस सिलसिले में सूचित किया है। उनसे आग्रह किया है कि दिसंबर माह का वेतन इस कनिष्ठ अभियंता को जारी नहीं किया जाए। आरोप है कि कनिष्ठ अभियंता की अनदेखी की वजह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.