चंदौली, अगस्त 22 -- चंदौली, संवाददाता । ​जिले के प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव गोंड की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिले में अब तक वंचित रह गए सभी पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन कर उन्हें तुरंत लाभान्वित किया जाए। यह भी पढ़ें- Mau News: गु...