विकास कार्यों को पूर्ण कराने की तय हो समय सीमा
सोनभद्र, मार्च 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक अध्यक्ष सांसद छोटेलाल खरवार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान सभी विभागों को कार्य के लिए मिलने वाली धनराशि, कितना काम कराया गया और कितना व्यय हुआ की जानकारी जनप्रतिनिधियों को देने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि विकास कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मानक समय सीमा निर्धारित की जाय तथा उसी अवधि में कार्य पूर्ण कराया जाय। यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हो रहा है तो उसका कारण बताया जाय। इस बैठक में समस्त संबंधित अधिकारीगण की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाय, जिससे आम जनता से प्राप्त होने वाली समस्याओं एवं उसके समाधान पर चर्चा की जा सके। इसके अतिरिक्त विधायकगण, प्रमुखगण आदि भी उपस्थित हों जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.