गुड़गांव, अप्रैल 20 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह रविवार को टिकली रोड स्थित रामतलाब पर विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास किया। इसमें त्यागी मोहल्ला से तहसील तक सीवरेज लाइन डालने व आरएमसी (एम-40) सड़क निर्माण कार्य, नूरपुर मोड़ से अकलीमपुर परिमिट लाइन तक सीवर लाइन व आरएमसी (एम-40) सड़क निर्माण, दरबारीपुर रोड पर नई सीवर लाइन डालने, विभिन्न गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने तथा सेक्टर-67 स्थित रामगढ़ कम्युनिटी सेंटर के मरम्मत कार्य समेत कई अन्य कार्य शामिल रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बादशाहपुर क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। जो भी विकास कार्य निर्धारित नियमों के अनुरूप हैं और जिनकी मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही है, उन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.