भोपाल, मई 11 -- मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान इस बैठक में राज्य मंत्रियों के स्वेच्छानुदान की राशि को 16 हजार रुपए से बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा इस बैठक में प्रदेश के नीमच शहर में बनी खुमानसिंह शिवाजी जलाशय सिंचाई परियोजना के लिए 163.95 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी गई। इससे 22 गांवों के साढ़े 6 हजार किसानों के लाभान्वित होने और 5200 हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई उपलब्ध करवाई जाएगी। कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देते हुए सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा, 'प्रदेश में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सिंचाई सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा को प्र...