विकास कार्यों के लिए दो करोड़ का बजट किया प्रस्तावित
कानपुर, मई 15 -- मंगलपुर। संदलपुर ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए और भविष्य की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु आगामी विकास कार्यों के लिए बजट का निर्धारण रहा। सदन में सर्वसम्मति से 2 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया। संदलपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में ब्लॉक प्रमुख मीनू तिवारी ने बताया कि इस बजट का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करने, सड़कों की मरम्मत, जलनिकासी की व्यवस्था और अन्य जनहितकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहाकि यदि शासन से समय पर पैसा आता है, तो क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सकेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.