विकास कार्यों के लिए जारी किए 12 करोड़ 42 लाख
उरई, मई 25 -- उरई। ग्राम पंचायत से लेकर क्षेत्र एवं जिला पंचायत के विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। शासन द्वारा 15 वां वित्त आयोग के तहत जनपद को 12 करोड़ 42 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। इससे अवशेष काम तेजी से पूर्ण कराए जाएंगे साथ ही कर्मचारियों के भुगतान के साथ ही अन्य नए कार्य भी शुरू हो सकेंगे। पंचायतों के माध्यम से कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए शासन द्वारा अलग अलग मदों से धनराशि का आवंटन किया जाता है। मौजूदा समय में कई ग्राम पंचायतो में पैसे की कमी के कारण कर्मचारियों के भुगतान से लेकर कई काम अटके हुए थे लेकिन अब शासन द्वारा सभी ग्राम पंचायतो से लेकर क्षेत्र एवं जिला पंचायत को 15वें वित्त आयोग के तहत धनराशि जारी कर दी गई है। जनपद के सभी 575 ग्राम पंचायत में एक करोड़ 87 लाख 13 हजार 30, क्षेत्र पंचायत में एक करोड़ 86 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.