विकास कार्यों के भुगतान में लापरवाह सचिव पर होगी विभागीय कार्रवाई
कुशीनगर, मई 27 -- कुशीनगर। निज संवाददाता तमकुहीराज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोगिया सोमाली पट्टी में विकास कार्यों के भुगतान में लापरवाही बरतने के मामले में डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने ग्राम पंचायत अधिकारी विष्णुकान्त ओझा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी सेवरही को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई तय है।सोमाली पट्टी के ग्राम प्रधान रमेश प्रसाद ने सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान नहीं होने की शिकायत की थी। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से ग्राम प्रधान और सचिव (ग्राम पंचायत अधिकारी) को तलब कर पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। सचिव विष्णुकान्त ओझा ने अपने स्पष्टीकरण में बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.